ज़ज़्बा, ज़ुनून और जोश के चर्चे लम्बे समय तक होते रहेंगे
यह
टूर्नामेंट कुछ और घटनाओं के कारण भी चर्चा में रहेगा। जैसे, पाकिस्तान की टीम की
भी देश की राजनीति की गीदड़ भभकी की तरह बड़े बोल भी गुब्बारे की तरह फूट गए।
पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बड़े बोल ‘भारत सेमीफाइनल में भी नहीं पहुँचेगा’
सबसे ज्यादा चर्चे में रहा। हेंड शेकिंग (हाथ मिलाने) बदस्तूर रहा, सेमीफाइनल से
बाहर होने पर खिलाड़ियों का रोना, देश की खीज उनके सभी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन
पर 50-50 लाख रु. का जुर्माना उनकी निम्न मानसिकता का परिचय थी। इस शर्मनाक इतिहास
के पन्ने का काल रंग से रँगने से रोका जा सकता था, यदि सच्चाई गले उतरती और वह
बांग्लादेश की तरह बहिष्कार करने के अपने बयान पर कायम रहता तो इस शर्मनाक
स्थिति से बच सकता था।
फाइनल के
जोश में अर्शदीप द्वारा स्टम्प पर फैंकी गेंद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मिचेल के
कंधे पर लगना भी थोड़ा सा तनाव दे गया, पर खेलभावना के चलते एक दूसरे से हाथ मिला
कर सॉरी कह कर उसे धो दिया। न्यूजीलेंड के कप्तान सेंटनर के बड़े बोल ‘अरबों
लोगों का दिल तोड़ेंगे’ ओवर कोन्फिडेंस के चलते धूल में मिल गया और 96 रन की करारी
हार ने हर पचासवें व्यक्ति द्वारा क्रिकेट खेलने वाले उनके देश के 50 लाख लोगों
का दिल जरूर टूटा होगा। एक ओवर में तीन आरंभिक भारतीय खिलाड़ियों को आउट करने से
पहले न्यूजींलेंड की टीम अपनी हार निश्चित कर चुकी थी। एक बार भी वर्ल्डकप नहीं
जीतने वाली न्यूजीलेंड टीम के हीरो साइफर्ट, एलन, फिलिप्स, मिचेल, सेंटनर में
केवल साइफर्ट और सेंटनर ही 30+ रन बना सके, बाकी ताश के पत्तों की तरह ढह गए। 96
रन से मिली हार भी लंबे समय तक न्यूजीलैंड को सताएगी।
संयुक्त
मेजबान श्रीलंका की टीम के कप्तान निशांका का संघर्ष भी इस वर्ल्डकप में सराहनीय
रहा, जो हारने और सेमीफाइनल से बाहर होने पर भी उनकी अंतिम पारी लंबे समय तक याद
की जाती रहेगी।
सुपर 8
से पहले ही सर्वाधिक 13 विकेट लेने वाले यूएसए के गेंदबाल शैडली वेन शाल्विक ने
अपने डेब्यू टूर्नामेंट को सही साबित किया और पाकिस्तान के चार खिलाड़ियों को
आउट कर कीर्तिमान रचा। इंडियन टीम के जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने ही संयुक्त
14 विकेट ले कर इस कीर्तिमान को तोड़ा। जिम्बाव्वे ने पूर्व चेंपियन आस्ट्रेलिया
और वेस्टइंडीज को आउट कर सेमीफाइनल में जगह बना कर अपनी तैयारी दिखाई।
पाकिस्तान
के साहिबजादा फरहान ने सेमीफाइनल से पूर्व ही दो शतक सहित 383 रन का सर्वाधिक रन का
कीर्तिमान बना कर विराट कोहली का रिकार्ड तोड़ा। सेमी फाइनल व फाइनल में अपने सर्वश्रेष्ठ
प्रदर्शन (बैटर और विकेटकीपिंग में) और सर्वाधिक रन 321 बनाने वाले संजू सेमसन दूसरे
स्थान पर रह कर टूर्नामेंट में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट बने।
फाइनल में ईशान किशन के दो अविसमरणीय केच, अक्षर का
बाउंड्री बचाते हुए शिवम दुबे को गेंद देकर आउट करना और तीन बोल्ड के साथ ईशान के
अनोखे केच ने 4 विकेट के साथ प्लेयर आफ द मैच बुमराह ने सिद्ध किया कि वे विश्व
के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।
और भी कई श्रेष्ठ प्रदर्शनों के साथ पुरुषों के टी-20 वर्ल्डकप 2026 में ज़ज़्बा,
ज़ुनून और जोश के चर्चे लम्बे समय तक होते रहेंगे। 86 लाख से अधिक लोगों द्वारा
यह टूर्नामेंट अहमदाबाद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखा गया और
60 लाख से ज्यादा जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग किसी भी टी20 में सर्वाधिक
दर्शकों की उपस्थिति एवं देखने का एक कीर्तिमान बन गया है।
(कुछ और कीर्तिमान इसमें जोड़ते रहेंगे।)
-आकुल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें