पेज

28 अक्टूबर 2016

पढ़ लेना



गीतिका
*******


छंद- विजात 

पहला और आठवाँँ वर्ण लघु-
समान्‍त- आर  

पदांत पढ़ लेना |
***

धमाकेदार पढ़ लेना।
मसालेदार पढ़ लेना।
अगर मजलिस हँसानी है,
ठहाकेदार पढ़ लेना।
नहीं महफिल हसीनों की,
सलीकेदार पढ़ लेना।
अलग हट कर सुनानी है,
कलंगीदार पढ़ लेना।
अगर बैठक है’ यारों की,
लतीफे चार पढ़ लेना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें